राप्ती नदी के इलाके में बनाया जाएगा फ्लड प्लेन जोन
Gorakhpur News - -बाढ़ के समय फैलने वाले पानी को रोकने के लिए बनाई जाएगी रणनीति -इस

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। राप्ती नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में फ्लड प्लेन जोन बनाया जाएगा। इसे बनाने में साढ़े 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राप्ती नदी के किनारे बनने वाले इस फ्लड जोन का प्रस्ताव सिंचाई विभाग ने शासन को भेजा था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। इस जोन के बनने से शहरी क्षेत्र में राप्ती नदी के बाढ़ का खतरा कम हो जाएगा। जिले में राप्ती, रोहिन और सरयू नदी हर साल बाढ़ से तबाही मचाती है। बरसात में आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए इन नदियों पर बांध भी बनाए गए हैं, लेकिन कहीं भी बाढ़ के क्षेत्र के हिसाब से जमीन का निर्धारण नहीं हो सका है। इसकी वजह से लोग मनमाने तरीके से बाढ़ वाले इलाके में मकान से लेकर दुकान तक बनवा ले रहे हैं। साथ ही फसलों का उत्पादन करने सहित काम भी कर रहे हैं। इससे बाढ़ के समय काफी नुकसान होता है। इसे लेकर शासन ने नदियों के किनारे फ्लड प्लेन जोन बनाने का निर्देश दिए है। इसे देखते हुए राप्ती नदी का फ्लड प्लेन जोन निर्धारित करने की तैयारी शुरू की गई है। मुख्य अभियंता गंडक विकास सिंह ने बताया कि शासन फ्लड प्लेन जोन बनाने की मंजूरी राप्ती नदी के किनारे दी है। इसके लिए साढ़े 12 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
क्या है फ्लड प्लेन जोन
बाढ़ के मैदानों में भूमि उपयोग को नियंत्रित कर बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम किया जाता है। इससे बाढ़ से जुड़े संभावित नुकसान को कम करने के लिए नदियों के आसपास के क्षेत्रों में विकास को विनियमित किया जाता है। यही कारण है कि पहले चरण में राप्ती नदी को चुना गया है। क्योंकि, राप्ती नदी शहरी क्षेत्र को भी प्रभावित करती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।