एथनॉल उत्पादन के लिए मक्का की बढ़ी मांग, किसान ले रहे रुचि
Gorakhpur News - मक्का से एथनॉल उत्पादन की कोशिशों ने किसानों को आकर्षित किया है। आईजीएल के प्रयासों से जनपद के किसान मक्का की खेती में जुड़ रहे हैं। आईजीएल मक्का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करेगा। कृषि वैज्ञानिक और...

घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। मक्का से अधिकाधिक एथनॉल उत्पादन की कोशिशों ने मक्का किसानों को आकर्षित किया है। गीडा स्थित आईजीएल के प्रयासों से आसपास के जनपदों के किसान मक्का की खेती से जुड़ रहे हैं। आईजीएल के मक्का वृद्धि प्रोजेक्ट से जुड़े किसानों को सुविधाएं भी उलपब्ध कराई जा रही हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामनिवास बगड़िया, क्षेत्रीय अधिकारी रोहित कुमार और आईजीएल के यशोवर्धन पाण्डेय फील्ड विजिट कर किसानों को जायद मक्का की खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक परियोजना प्रभारी डॉ. शंकर लाल जाट ने बताया कि पूर्वांचल में मक्का की फसल लगा खरीफ, रबी व जायद में उत्पादन लिया जा सकता है। आईजीएल किसानों से सीधे मक्का न्यूनतम समर्थन मूल्य की दर पर खरीद करेगा। मक्का का इस्तेमाल डिस्टिलरी में एथनॉल बनाने में किया जाएगा।
आईजीएल के बिज़नेस हेड अध्यक्ष यूपीडीए एसके शुक्ल ने बताया कि हम डिस्टिलरी के नजदीकी क्षेत्र में मक्के की फसल की उत्पादन को बढ़ाने में जुटे हैं। इसके लिए निरंतर टीम किसानों से सम्पर्क कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।