Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsElderly Woman Found Dead in Jungle Missing Report Filed by Family

महराजगंज की गुमशुदा महिला का शव टिकरिया जंगल में मिला

Gorakhpur News - सरहरी, हिन्दुस्तान संवादसरहरी, हिन्दुस्तान संवाद गुलरिहा थाना क्षेत्र के टिकरिया जंगल में रविवार को लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों ने एक वृद्ध महिला का शव द

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 27 Jan 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
महराजगंज की गुमशुदा महिला का शव टिकरिया जंगल में मिला

सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के टिकरिया जंगल में रविवार को लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों ने एक वृद्ध महिला का शव देख शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि महिला महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र की धूपा दी हैं। उनकी गुमशुदगी पनियरा थाने में दर्ज है। परिवारीजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

वह शुक्रवार की सुबह घर से निकली थीं। काफी तलाश के बाद नहीं मिलीं तो पनियरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पति की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वह दो बेटों की मां थीं। दोनों बेटे मुम्बई में रह कर कमाते हैं। घर पर दोनों बहुओं एवं उनके बच्चों के साथ रहती थीं। महिला का मायका गुलरिहा थाना क्षेत्र के डोमरी में था, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि जंगल के रास्ते मायके जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें