Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsDowry Harassment Case Woman s Family Faces Threats After Demands for More Dowry

दहेज के लिए विवाहिता का पीटकर हाथ तोड़ा, केस दर्ज

Gorakhpur News - चौरीचौरा में सुनीता देवी ने अपनी पुत्री बबीता की शादी के बाद दहेज के लिए फिर से चार लाख रुपये और सोने की माला की मांग करने की शिकायत की है। बबीता के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, और दहेज की मांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 21 April 2025 09:50 PM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए विवाहिता का पीटकर हाथ तोड़ा, केस दर्ज

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के गौनर टोला रमदसहा निवासिनी सुनीता देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री बबीता की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व चौराहा निवासी रोहित गौड़ पुत्र हरिलाल गौड़ के साथ हिंदू रीति से सम्पन्न हुई थी। अपनी पुत्री की शादी में दहेज में एक बाइक व नगद पचास हजार रुपये, सोने की माला व चार सोने की अंगूठी दी थी। इसके बावजूद रोहित गौड़, विंद्रवाती देवी, हरिलाल, प्रदीप व चांदनी देवी सभी लोग एक राय होकर फिर से दहेज में चार लाख रुपये व दो सोने की माला मांग रहे हैं। उनकी पुत्री बबीता ने बताया कि उसका परिवार गरीब है। लोगों ने बेटी को मानसिक प्रताड़ित करते हुए पीटना शुरू कर दिया। जिससे उनकी पुत्री का दाहिना हाथ टूट गया है। पुलिस से शिकायत दर्ज करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें