जूनियर डॉक्टर ने तीमारदार को थप्पड़ मारा
Gorakhpur News - बलिया जिले का रहने वाला है पीड़ित,पुलिस ने शांत कराया मामला लिया जिले का रहने वाला है पीड़ित,पुलिस ने शांत कराया मामला गुलरिहा। हिन्दुस्तान संवाद हाद

गुलरिहा। हिन्दुस्तान संवाद हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज कराने बीआरडी मेडिकल कॉलेज आए तीमारदार को डॉक्टरों ने विवाद के बाद थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद तीमारदार शोर मचाने लगा। सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवा दिया।
जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रूपवार निवासी संजय सिंह (45) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें शुक्रवार की शाम पांच बजे मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। तीमारदार के रूप में मरीज की मौसी का लड़का पिंटू सिंह व भतीजा शिवम सिंह साथ में थे। शनिवार सुबह जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों से कहा कि सीनियर डॉक्टर सुबह राउंड लेने आएंगे, तब बताएंगे कि क्या करना है। सुबह नौ बजे पिंटू सिंह ने पूछा कि सीनियर कब आएंगे, इसी बात को लेकर विवाद हो गया, फिर पिंटू कहीं चला गया। आरोप है कि इसके बाद जूनियर डॉक्टर पिंटू सिंह को खोजने लगे, नहीं मिला तो भतीजे शिवम सिंह को थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है कि शिवम सिंह के आंख पर चोट आई है। घायल शिवम सिंह ने मेडिकल कॉलेज चौकी की पुलिस को सूचना दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।