Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCrocodile Hunt Continues in Gorakhpur Village Amidst Fear Among Locals

हाथ नहीं आया मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण, सुबह से शुरू कर दी तलाश

Gorakhpur News - सरहरी(गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के टिकरिया जगतबेला गांव के पास पोखरे

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 3 Oct 2024 10:10 AM
share Share
Follow Us on
हाथ नहीं आया मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण, सुबह से शुरू कर दी तलाश

सरहरी(गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के टिकरिया जगतबेला गांव के पास पोखरे में मगरमच्छ की तलाश बुधवार को भी चलती रही। ग्रामीणों संग वनकर्मी उसे पकड़ने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है। मगरमच्छ की दहशत ग्रामीणों पर नजर आने लगी है। उसके डर से बच्चे घर से खेलने नहीं जा रहे हैं। गांव के लोग टोली बनाकर उसकी निगरानी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक मगरमच्छ पकड़ा नहीं जाएगा। तब तक यह समस्या बनी रहेगी। गुरुवार की सुबह से ही ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए।

चार दिन पहले गांव के पोखरे में मगरमच्छ नजर आया था। तभी से उसकी तलाश की जा रही है। पोखरे में जाल बिछाने के अलावा ग्रामीण उसकी तलाश करने में लगे हैं। वनविभाग के छह कर्मचारी भी उसकी तलाश में लगाए गए हैं। मंगलवार की शाम को मगरमच्छ निकला, लेकिन वह जलकुंभी और नरकट के बीच जाकर छिप गया। बुधवार को मगरमच्छ की तलाश में ग्रामीणों ने दो पंपिंग सेट लगा दिए ताकि पानी कम होने पर वह नजर आने लगे। गुरुवार को पंप की संख्या बढ़ाई जाएगी। ग्रामीणों की चौतरफा निगरानी की वजह से मगरमच्छ पानी से बाहर नहीं निकल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पोखरे में पानी रहेगा। उसे पकड़ने में समस्या आएगी। गुरुवार की सुबह से ही ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। पंपिंग सेट से पानी निकालने पर मगरमच्छ के मिलने की संभावना बढ़ी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें