Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCM Yogi Adityanath Listens to Public Grievances in Gorakhpur

नर सेवा ही नारायण सेवा, जरूरतमंदों की मदद करें अधिकारी: सीएम योगी

Gorakhpur News - गोरखपुर, निज संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 7 March 2025 12:34 PM
share Share
Follow Us on
नर सेवा ही नारायण सेवा, जरूरतमंदों की मदद करें अधिकारी: सीएम योगी

गोरखपुर, निज संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कर करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा" है, इसलिए जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहें।

मुख्यमंत्री स्वयं कुर्सियों पर बैठे लोगों तक पहुंचे और उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने जनता से धैर्य रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें