जटेपुर दक्षिणी में निगम की जमीन पर चलेगा बुलडोजर
Gorakhpur News - नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगवाल के निर्देश पर मंगलवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने जटेपुर दक्षिणी स्थिति जमीन का मौके का मुआयना...

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता
नगर निगम जटेपुर दक्षिणी स्थित अपनी जमीन पर 20 जून को कब्जा लेगा। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने सम्पत्ति पर अवैध कब्जा हटाने के लिए डीएम कार्यालय से ड्यूटी मजिस्ट्रेट और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की डिमांड की है।
सदर तहसील के जटेपुर दक्षिणी में नगर निगम की बंजर सम्पत्ति है। इसका क्षेत्रफल 0.206 हेक्टेयर है। इस सम्पत्ति पर मनोज कुमार जायसवाल पुत्र विजय कुमार जायसवाल, दीपमाला शुक्ला पत्नी सचिदानन्द शुक्ला, पवन सिंघानियां पुत्र अज्ञात ने अवैध कब्जा किया है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के मुताबिक चार मई को ही सभी तीन अवैध कब्जेदारों को नोटिस दे दिया गया था कि जमीन से अवैध कब्जा हटा लें। नोटिस के बाद भी अवैध कब्जा अब तक नहीं हटा है। अब अवैध कब्जा हटाने के लिए 20 जून की तिथि तय की है। कार्यकारी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी पुलिस, पर्याप्त पुरुष एवं महिला पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटेगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगवाल के निर्देश पर मंगलवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने जटेपुर दक्षिणी स्थिति जमीन का मौके का मुआयना भी किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।