Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsBlank Check Fraud Sales Officer and Distributor Escape with Money in Gulriha

दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Gorakhpur News - गुलरिहा,हिंदुस्तान संवाद। गुलरिहा में एक कंपनी के सेल्स ऑफिसर एवं डिस्ट्रीब्यूटर से माल खरीदने व

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 7 April 2025 07:19 PM
share Share
Follow Us on
दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद गुलरिहा में एक कंपनी के सेल्स ऑफिसर एवं डिस्ट्रीब्यूटर से माल खरीदने व बेचने के लिए ब्लैंक चेक लिया। मौका मिलते ही चेक पर रकम भरने के बाद रुपये निकालकर आरोपित फरार हो गए। न्यायालय के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी ओम प्रकाश यादव इनर लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में वर्ष 2018 से 2022 सेल्स ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। आरोप है कि देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के पैना निवासी संजय सिंह को मेसर्स भगत सिंह ट्रेडर्स हरसेवकपुर का सुपर स्टॉकिस्ट बनाया था। इसके बदले संजय सिंह डिस्ट्रीब्यूटरों से ब्लैंक चेक बंधक रखा था।

इसी बीच संजय सिंह को नार्कोटिक्स मामले में एक साल के लिए जेल भेज दिया गया। जेल से छूटने के बाद संजय सिंह अपने सहयोगी धनंजय सिंह से मिलकर ब्लैंक चेक पर रकम और तारीख भरकर बैंक से रुपये निकालकर हड़प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें