समाज में सद्भाव के लिए अशोक के विचार आज भी प्रासंगिक
Gorakhpur News - कैम्पियरगंज में सम्राट अशोक मौर्य की 2329 वीं जयंती मनाई गई। अशोका सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बौद्ध बिहार से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार ने बताया कि अशोक गौतम बुद्ध के...
कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज में चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक मौर्य की 2329 वीं जयंती मनाई गई। अशोका सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में धर्मपुर में स्थित बौद्ध बिहार में स्थापित सम्राट अशोक स्तम्भ से शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक गौतम बुद्ध के लोक कल्याणकारी मार्ग से प्रभावित थे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त वाणिज्य कर आयुक्त हरिशरण गौतम, डिप्टी जेलर अरुण कुशवाहा, सुरेन्द्र मौर्य, घनश्याम मौर्य, अशोक मौर्य, रमेश मौर्य, प्रवीण मौर्य, रामकरन मौर्य, भुवनेश्वर मौर्य, राजेन्द्र मौर्य, ग्राम प्रधान साधु यादव, रामकृपाल, अभिनव मौर्या, आर्यन मौर्य, डॉ. पीएम मेरी, टीपू मौर्य, गोविन्द मौर्य आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।