Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोंडाWeather Update Rain and Clouds Bring Relief in Gonda Uttar Pradesh

बदली और बारिश की फुहारों से मौसम खुशनुमा

गोण्डा में सोमवार और मंगलवार को घने बादल छाए रहे और हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे तापमान में गिरावट आई। बारिश से धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों को फायदा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पर बना...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाTue, 17 Sep 2024 05:19 PM
share Share

गोण्डा, संवाददाता। सोमवार के बाद मंगलवार को आसमान पर घने बादल छाए रहे बीच-बीच में हल्की फुहारें भी पड़ीं। बदली और बारिश की फुहारों से तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना रहा। बीते दो दिनों में हुई बारिश से धान,मक्का समेत खरीफ की सभी फसलों को फायदा पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बना डीप डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम की ओर बढते हुए झारखण्ड-छत्तीसगढ पर है इसके असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बारिश देखी जा रही है। साथ ही इसके ही प्रभाव से उत्तर प्रदेश के पूर्वी व मध्य जिलों में बारिश की गतिविधियां अगले 24 घंटो में भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के बाद बुधवार को भी जिले में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना बनी रह सकती है।

इस सप्ताह कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए अच्छी बारिश होने की भी संभावना है। इस बीच सोमवार को सुबह से घनी बदली छाई रही जिससे अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से धान की फसलों को नमी मिली है, इसके अलावा सब्जी की फसलों को नमी मिलने से फायदा पहुंचेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें