Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsViral Video Man Beaten for Harassing Minor in Itiahthok Gonda

नव्वागांव में भीड़ ने छेड़खानी के आरोपी को बांधकर पीटा

Gonda News - इटियाथोक (गोंडा) में एक गांव में एक युवक पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप लगा। लड़की के चिल्लाने पर लोगों ने युवक को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उसकी पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाMon, 12 May 2025 03:54 PM
share Share
Follow Us on
नव्वागांव में भीड़ ने छेड़खानी के आरोपी को बांधकर पीटा

इटियाथोक (गोंडा)। इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के आरोपी को बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना क्षेत्र के नव्वागांव में नाबालिग बालिका गन्ने के खेत की गुड़ाई करने जा रही थी। इसी बीच एक युवक सायकिल से आया और पीने के लिए पानी की बोतल मांगी। पानी पीने के बाद आरोपी मजीद (34) उर्फ ननके पुत्र सलीम निवासी खीरभारी थाना धानेपुर बदनीयती से लड़की का हाथ पकड़ कर खींचने लगा। लड़की के चिल्लाने पर लड़की की मां दौड़ी तब आरोपी लड़की का हाथ छोड़कर सायकिल से भाग गया।

इसी बीच शोरगुल सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने उसे दबोच कर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। दूसरी ओर सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग कोतवाल शेष मणि पाण्डेय ने बताया कि आरोपी मजीद उर्फ ननके को रविवार सायं गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें