पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाई
Gonda News - नवाबगंज में पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने शनिवार की सुबह आत्महत्या कर ली। 28 वर्षीय अर्जुन ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद कमरे की छत पर फंदा लगाकर जान दी। युवक मध्यप्रदेश का निवासी था और उसके तीन...
नवाबगंज, संवाददाता। पारिवारिक कलह से आजिज आकर युवक ने शनिवार की अलसुबह फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में एक निजी कंपनी में युवक मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। शनिवार तड़के चार बजे के आसपास वह कमरे की छत में साड़ी का फंदा बना कर लटक गया। मृतक अर्जुन उम्र करीब 28 वर्ष मूलरूप से मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के जामघाट रेहली का निवासी था। वह अपनी सास लक्ष्मी देवी, ससुर ससुर बब्लू अहरवार के साथ इस्माइलपुर गांव परशुरामपुर मार्ग पर सरैया सम्मय माता मंदिर के बगल में स्थित बीपीएससीपीएल कंपनी में मजदूरी करता था। वहीं पर कंपनी के बनाए लेबर क्वार्टर में रहता था। युवक के तीन बच्चे हैं। बड़े लड़के रिषी की उम्र सात वर्ष, लड़की रिषिका 3 और रितिका डेढ़ साल की है। घटना से पत्नी अंजू गहरे सदमे में है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर इत्तेफाकिया दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।