Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोंडाTeacher Brijendra Singh Honored with State Award at Ceremony in Dhanepur

राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को किया सम्मानित

धानेपुर में शिक्षक बृजेन्द्र सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह निजी हॉल में आयोजित किया गया। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने उन्हें सम्मानित किया। बृजेन्द्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाThu, 12 Sep 2024 11:42 AM
share Share

धानेपुर, संवाददाता। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर के शिक्षक बृजेन्द्र सिंह सम्मान समारोह का आयोजन कस्बे के निजी हॉल में किया गया। मेहनौन विधायक ने शिक्षक को सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र मुजेहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर के शिक्षक बृजेन्द्र सिंह को उत्कृष्ट कार्य करने पर वर्ष 2023 राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। बीते पांच सितंबर को उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया गया था। इसी सिलसिले में बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन धानेपुर में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैय्या ने बृजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, बीईओ उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, बीईओ इटियाथोक हेमलता त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री भाजपा चन्द्र प्रकाश शुक्ला , ऊषा वर्मा, महेश चौधरी, अम्बरीष कुमार, मुनीजर , सत्यनारायण दूबे , तोता राम पाण्डेय , सर्वजीत सिंह, तौफीक अहमद अंसारी, लखेश्वरी प्रसाद, सुरेन्द्र राही,मुशीर सिद्दीक़ी , रिजवान अंसारी, विवेक तिवारी, कमलेश्वर प्रसाद तिवारी, विनोद कुमार यादव ,जनकराम वर्मा, अमित कुमार सिंह, बलजीत कुमार वर्मा, अनुज कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा सहित तमाम शिक्षक रहे। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बृजेन्द्र कुमार सिंह ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शरद सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें