Student Sakshi Tiwari Shines at State-Level Developed India Youth Parliament Festival 2025 विकसित भारत युवा संसद महोत्सव में चयनित छात्रा को सम्मानित किया गया, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsStudent Sakshi Tiwari Shines at State-Level Developed India Youth Parliament Festival 2025

विकसित भारत युवा संसद महोत्सव में चयनित छात्रा को सम्मानित किया गया

Gonda News - गोंडा के एलबीएस पीजी कॉलेज की छात्रा साक्षी तिवारी ने राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद महोत्सव 2025 में भाग लिया। उन्होंने 'मेरे लिए विकसित भारत क्या है' विषय पर वीडियो अपलोड कर टॉप 10 में जगह बनाई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाFri, 4 April 2025 05:33 PM
share Share
Follow Us on
विकसित भारत युवा संसद महोत्सव में चयनित छात्रा को सम्मानित किया गया

गोंडा, संवाददाता। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज की एमए द्वितीय सेमेस्टर अंग्रेजी विषय की छात्रा साक्षी तिवारी ने बीते 28 व 29 मार्च को विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद महोत्सव 2025 में प्रतिभाग करके कॉलेज सहित जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा की उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो रविंद्र कुमार पांडे, प्रो बीपी सिंह, नैक समन्वयक प्रो जितेंद्र सिंह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. वीसीएच एनके श्रीनिवास राव, सहायक प्रो.विवेक प्रताप सिंह, डॉ. वन्दना भारतीय, अमित वर्मा ने सम्मानित कर बधाई दिया है। प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से प्रदेश के युवाओं का नज़रिया जानने के लिए राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया था। जिसमे प्रदेश के युवाओं की विकसित भारत पर अपने विचार रखते हुए अपना एक वीडियो अपलोड करके रजिस्ट्रेशन किया गया था। जिसमें कॉलेज छात्रा साक्षी तिवारी ने मेरे लिए विकसित भारत क्या है विषय पर अपना वीडियो अपलोड करके अपना रजिस्ट्रेशन किया। उन्होंने बताया कि अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों से लगभग 150 और प्रदेश से 240 छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें से साक्षी तिवारी ने टॉप 10 में जगह बनाई है। जिसमे देश के संविधान के 75 वर्ष की यात्रा वर्तमान की कुछ कठिनाइयों और आने वाले 25 वर्ष कैसे होगा पर अपने विचार रखकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। युवा संसद 2025 के मुख्य अतिथि रहे सीएम योगी आदित्य नाथ ने युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की 25 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश से 240 युवाओं का चयन होना बहुत बड़ी बात है। हमारा देश सही दिशा में जा रहा है और जल्द ही विकसित भारत बनेगा क्योंकि हमारे युवा शिक्षित और सक्षम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।