Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsPolice Honors Officers for Safeguarding Woman from Suspected Attackers

आईजी ने चौकी इंचार्ज व सिपाहियों को किया सम्मानित

Gonda News - देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक ने कहोबा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र शुक्ला और उनकी टीम को सम्मानित किया। मुंबई से लौट रही एक महिला पर संदिग्ध बाइक सवारों ने हमला करने की कोशिश की। महिला की सूझबूझ से पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 30 April 2025 01:18 AM
share Share
Follow Us on
आईजी ने चौकी इंचार्ज व सिपाहियों को किया सम्मानित

मोतीगंज संवाददाता।देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक ने कहोबा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र शुक्ला व उनके दो हमराही रमेश कुमार, सचिन वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। बताया जाता है कि मुंबई से लौट रही एक महिला जो अपने पति देवर व बेटियों के साथ घर जा रही थी। गोंडा रोडवेज बस स्टेशन पर देर रात उतर कर अपने परिजनों के साथ बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर जाने के लिए निकली थी। बस स्टेशन से तीन संदिग्ध बाइक सवार लोग महिला का पीछा करने लगे, जहां पर महिला ने अपने सूझबूझ दिखा कर कहोबा चौकी पर पहुंचते ही जोर से आवाज महिला द्वारा लगाई गई। महिला की आवाज सुन चौकी प्रभारी ने अपने हमराहियों के साथ पीछा किया। पुलिस को पीछे आते देख तीनों लोग बाइक छोड़कर भाग गए। चौकी इंचार्ज द्वारा पीड़ित महिला व उसके परिजनों को एक निजी साधन के माध्यम से उनको सकुशल उनके घर पहुंचाया गया। इस काम की पीड़ित महिला के परिजनों वा स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तारीफ की थी। वहीं पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को पड़कर अन्य कार्रवाई भी की । महिला को घटना से बचाकर सकुशल घर पहुंचाने के लिए आईजी ने चौकी प्रभारी व उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें