Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsPolice File Case Against Six Fraudsters in Tarabganj Land Scam

सात लोगों के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा दर्ज

Gonda News - तरबगंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छह जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि जालसाजों ने 1985 से 2020 तक भूमि का फर्जी बैनामा कराया। आरोप है कि भोला देवी ने बिना...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाFri, 4 April 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
सात लोगों के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा दर्ज

तरबगंज, संवाददाता । पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छह जालसाजों के विरुद्ध तरबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मंजू देवी पत्नी हनुमान शरण शुक्ला, अर्जुन कुमार तिवारी, अलोक कुमार तिवारी, आदेश कुमार तिवारी, सुधा देवी, गीता देवी, श्याम देवी ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ये लोग ग्राम पंचायत गौहानी तरबगंज के मूल निवासीगण हैं। प्रार्थीगणों ने अपने गाँव के निवासिनी भोला देवी पत्नी गोपाल दत्त से 1985 से लेकर 2020 तक 35 अन्य लोगों ने बैनामा लेकर लगभग 27 बीघा भूमि में सम्पूर्ण भूमि पर काबिज है। आरोप है कि ग्राम सभा रेतादल सिंह के निवासी जो कि एक जालसाज व दबंग किस्म के व्यक्ति है। ये लोग जन्त्री प्रसाद पुत्र प्रभूनाथ तथा राज प्रसाद ने अपने पत्नियों राजकुमारी व मानावती ने भोला देवी पत्नी गोपाल दत्त से बैनामा लिया जबकि उनको पता था कि उक्त गाटे की सम्पूर्ण भूमि का बैनामा पूर्व में ही लोगों ने ले रखा है। विक्रेता भोलादेवी से सभी विपक्षीगण आपस में षडयंत्र करके जाली व फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बैनामे वाली चौह‌द्दी रोड साइड दिखाकर एक मार्च 2021 को बैनामा करा लिया है। जिसमें जन्त्री प्रसाद पुत्र प्रभुनाथ के साथ साथ नकुल कुमार पुत्र रामपाल निवासी कटहा थाना तरबगंज गवाहान है। ये सभी भू माफिया व जालसाज किस्म के व्यक्ति है। जबकि विक्रेता भोला देवी को उक्त भूमि को बेचने का कोई हक व अधिकार नहीं था। एसओ कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भूमाफियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें