Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोंडाNCC Cadets Distribute Relief Material to Flood Victims in Gonda

बाढ़ पीड़ितों को कैडेट्स ने वितरित की राहत सामग्री

गोंडा के बेलसर क्षेत्र में महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने प्रधानाचार्य अजीत सिंह के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री वितरित की। अजीत सिंह ने बाढ़ को दैवीय आपदा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाThu, 19 Sep 2024 04:20 PM
share Share

गोंडा, संवाददाता। बेलसर क्षेत्र में स्थित महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय प्रधानाचार्य अजीत सिंह के नेतृत्व में तरबगंज तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया। प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि बाढ़ एक दैवीय आपदा है। जिसमें बाढ़ पीड़ितों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा संगठनों से आगे आकर बाढ़ पीड़ितों के मदद करने की अपील की है। इस अवसर पर सह एनसीसी प्रभारी अमित वर्मा, शिक्षक रंजीत कुमार, एनसीसी कैडेट्स आकृति सिंह, क्षमा मिश्रा, सूरज दुबे, रमेश यादव, वंश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें