स्वामिनारायण मंदिर में नृत्य-संगीत का अनूठा संगम
Gonda News - छपिया में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में नृत्य और संगीत का आयोजन हुआ, साथ ही अन्नकूट छप्पन भोग और महा अभिषेक का भी आयोजन किया गया। भक्तों ने पवित्र नारायण...

छपिया। भगवान घनश्याम महाराज की जन्म स्थली स्वामिनारायण मंदिर में पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। प्राकट्य उत्सव पर विविध रंगों की छटा देखने को मिली । मंदिर परिसर में नृत्य और संगीत का अनूठा संगम हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान के साथ अन्नकूट छप्पन भोग दर्शन महोत्सव और महा अभिषेक का आयोजन किया गया। रविवार सुबह से हरिभक्तों और संतों ने पवित्र नारायण सरोवर में स्नान और पूजन किया। सांख्य योगी बहनों और महिलाओं ने भक्तिमय नृत्य के साथ खुशियां मनाई। लगा अन्नकूट छप्पन भोग: संतों ने पवित्र नारायण सरोवर से जल लाकर पंचामृत, फलों, अन्न का रस और केसर से महा अभिषेक किया गया। भगवान का दिव्य स्वर्ण श्रृंगार किया गया है। नये वस्त्र पहनाकर धनुष-बाण धारण कराया गया। निज मंदिर और भगवान घनश्याम महराज की नूतन जन्म स्थली पर भक्तों ने अपने हाथ से बने व्यंजनों का साटा, जलेबी, मोहन थाल, बर्फी, गुलाब जामुन, नारियल लड्डू, नमकीन आम, सेब, केला नारियल सब्जी और फलों छप्पन भोग अन्नकूट लगाया गया।
दोपहर बारह बजते ही शंख ,ढोल, नगाड़ों, घंटा, घड़ियाल संग करतल ध्वनि आतिशबाजी और अबीर गुलाल की पूरा मंदिर परिसर राममय हो गया। भयै प्रकट कृपाल दीन दयाला कौशल्या हितकारी का संगीतमय वाचन किया गया । मंदिर के महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठरी विष्णु स्वामी महराज सागर भगत के साथ पूजन और महाआरती कराई। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ गयी रही। प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गा कर खुशियां मनायी। महंत स्वामी ने कहा कि भगवान राम की मर्यादा और नम्रता से सभी को सीख लेना चाहिए। महिला हरिभक्तों ने गाजे बाजे शोभायात्रा निकाली। भगवान घनश्याम बाल चरित्र कथा में यजमान करसन भाई भुआ ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पंडित प्रह्लाद तिवारी के साथ महा पूजा कराया । कथा पीठाधीश्वर शास्त्री घनश्याम स्वामी ने बाल स्वरूप घनश्याम महाराज के बाल चरित्र का वर्णन करते हुए उनकी लीलाओं की कथा सुनाई।महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी, सागर भगत, भरत भगत, हंसमुख भाई, नागेंद्र पांडेय ,अयोध्या भाई,सरलाबेन, मृदुला बेन, माधुरी बेन, रेखा बेन, जागृति, दीप्ति, हर्षाबेन, हसुमति बेन,जागृति, अरूणा वेन रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।