Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोंडाFlood Devastation in Nawabganj Crop Damage and Relief Efforts Underway

बाढ़ का पानी कम होने के साथ दिखा बर्बादी का मंजर

नवाबगंज में बाढ़ का पानी हटने के बाद तबाही का मंजर सामने आया है। कीचड़ से सनी धान की फसल और सूखे गन्ने की फसलें दिख रही हैं। ब्यौंदा माझा और दत्तनगर गांव की स्थिति गंभीर है। प्रभावित क्षेत्रों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाThu, 19 Sep 2024 03:08 PM
share Share

नवाबगंज, संवाददाता। माझा क्षेत्र से बाढ़ का पानी के हटते ही तबाही का मंजर दिखने लगा है। कीचड़ से सनी धान की फसल जमीन से चिपक गई है वहीं हरे-भरे गन्ने की फसलें की भी सूख गई हैं। जिन क्षेत्रों से पानी हटा है वहां कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है। अलबत्ता पक्की सड़कों पर सामान्य आवागमन शुरू हो गया है। ब्यौंदा माझा और दत्तनगर गांव की स्थिति अभी भी गम्भीर है। इन दोनों गांव के कई मजरे अब भी बाढ से घिरे हुए है। ब्यौंदा मे शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री के दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बीते 24 घंटो से जलस्तर मे लगातार घटते रहने से सरयू का जलस्तर गुरूवार के शाम खतरे के निशान से महज चार सेमी ऊपर रह गई है। केन्द्रीय जल आयोग द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे तक इसमे और भी कमी आने का पूर्वानुमान जताया गया है। प्रभावित गांवों में तहसील प्रशासन की ओर से लंच पैकेट का वितरण कराया जा रहा है। नायब तहसीलदार चंदन जायसवाल ने गुरुवार को नवाबगंज क्षेत्र के बाढ प्रभावित गांवों का दौरा कर राहत अभियान का जायजा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें