Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोंडाFatima School Honors Medal-Winning Taekwondo Players at CBSE East Zone Competition

स्कूल में पदक विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

गोण्डा के फातिमा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। देवांश मिश्रा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाThu, 19 Sep 2024 05:16 PM
share Share

गोण्डा, संवाददाता। फातिमा स्कूल में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य अरुण मोरस ने ट्रैकसूट तथा गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया। देवांश का चयन आगामी 9 से 13 अक्टूबर को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य ने बताया कि 9 से 12 सितंबर के मध्य बनारस के बाबतपुर में सनबीम स्कूल द्वारा सीबीएसई की ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 215 स्कूलों के करीब 1060 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में फातिमा स्कूल से अण्डर 19 बालिका वर्ग के 52 किलोग्राम भार वर्ग में मान्या सिंह तथा 55 किलोग्राम भार वर्ग में अनन्या कालानी ने कांस्य पदक अर्जित किया। वही अंडर 17 बालक वर्ग के 68 किलोग्राम भार वर्ग में देवांश मिश्रा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें