Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोंडाDM Neha Sharma Inspects Karnailganj Dam Amid Rising Ghaghra River Levels Distributes Flood Relief Kits

बांध के समीप हो रही कटान का डीएम ने लिया जायजा

करनैलगंज में घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि से कटान बढ़ गया है। डीएम नेहा शर्मा ने बुधवार को बांध का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। गांववालों से जानकारी लेकर अधिकारियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 28 Aug 2024 12:31 PM
share Share

करनैलगंज, संवाददाता। घाघरा के घटते जलस्तर के साथ नदी द्वारा कटान करने का सिलसिला भी तेज हो चला है। गांव वालों के अनुसार नदी प्रतिदिन कटान करते हुए बांध की ओर आती जा रही है। बाढ़ खण्ड द्वारा लगाई गयी परकोपाइन लगातार नदी में समाती जा रही है। बांध व कटान की हकीकत जानने व बांध पर चल रहे बचाव कार्यो का निरीक्षण करने बुधवार को डीएम नेहा शर्मा बांध पर पहुंची। जहां उन्होंने पैदल चलकर बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बांढ से पीड़ित लोगों को राहत सामग्री भी वितरित किया। खतरे के निशान से 4 सेमी ऊपर घाघरा, कटान का सिलसिला जारी: बुधवार को घाघराघाट एल्गिन ब्रिज स्थित केन्द्रीय जल आयोग संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार खतरा बिन्दु से घाघरा चार सेमी ऊपर बह रही है। वहीं गिरिजा, शारदा व सरयू बैराजों का कुल डिस्चार्ज 1 लाख 95 हजार 626 क्यूसेक दर्ज किया गया। घाघरा नदी का जलस्तर खतरा बिन्दु 106.07 के सापेक्ष 106.116 मीटर पर बह रही है।

बुधवार को एल्गिन चरसड़ी बांध पर पहुंची डीएम नेहा शर्मा ने बाढ़ प्रभावित बहुवन मदार मांझा में बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया। यही नहीं डीएम ने बाढ़ चौकी गौरासिंहनापुर का भी निरीक्षण करते हुए वहां तैनात कर्मियों को जागरूक रहने का निर्देश जारी किया। तहसील करनैलगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते समय डीएम ने ग्रामीणों से वहां की स्थिति के बारे में जानकारी करते हुए तैनात कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी दशा में लापरवाही न बरती जाय। सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों का बराबर भ्रमण करते रहे। आपात स्थिति में गांव के व्यक्तियों को कोई हानि न होने पाये। खास कर जनहानि तो बिल्कुल भी न होने पाये। ग्राम प्रधान बहुवनमदार मांझा ध्रुव कुमार ने बताया कि लगभग चार दर्जन बाढ़ पीड़ितों को डीएम ने राहत सामग्री प्रदान किया है।

बाढ़ खण्ड के अभियंताओं से ली जानकारी: निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाढ़ खण्ड के अभियंताओं से घाघरा व बांध के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान डीएम ने बांध को सुरक्षित रखने हेतु हरसभंव प्रयास करने के निर्देश जारी किये। बाढ़ खण्ड के अभियंताओं को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि नदी की कटान पर बराबर निगरानी रखी जाय। इस दौरान बाढ़ खण्ड के एक्सईएन जय सिंह, एई अमरेश सिंह, जेई रविवर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें