Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोंडाDemand for Permanent Relief Centers and Repairs for Flood-Damaged Roads in Tarabganj

बाढ़ क्षेत्र की समस्याओं पर सीएम से मिले विधायक

राहत सामग्री, स्थाई राहत केंद्र खोले जाने की मांग बाढ़ में कटी सड़कें और

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाThu, 19 Sep 2024 04:23 PM
share Share

राहत सामग्री, स्थाई राहत केंद्र खोले जाने की मांग बाढ़ में कटी सड़कें और पुलियों के मरम्मत की हो

तरबगंज, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी राहत केन्द्र स्थापना, बाढ़ क्षेत्रों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने समेत क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलियों के पुनर्निर्माण के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने गौरा विधायक प्रभात वर्मा के साथ मुलाकात की।

विधायक प्रेम नरायण पांडेय ने सीएम को अपना प्रस्ताव दिया है। इसमें कहा गया है कि विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक तिहाई भाग को प्रतिवर्ष बाढ़ के भीषण प्रकोप को झेलना पड़ता है। इस दौरान लोग अपने घरों की छतों पर रहते हैं या फिर घर छोड़कर अन्यत्र पलायन कर जाते हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चिन्हित करके चार स्थानों पर स्थायी बाढ़ राहत केन्द्र स्थापित किया जाए। जिसमें राहत सामग्री रखने के लिए बड़ा हॉल, सामुदायिक शौचालय, लोगों के ठहरने के लिए बड़ा हॉल कमरा व बाढ़ के दौरान ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के ठहरने के लिए दो कमरे हो।

विधानसभा क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों का सम्पर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। विषम परिस्थिति में सर्वप्रथम बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित कर पहुंचाया जाए। जिसके लिए निकालने के लिए नाव व राहत सामग्री पहुँचाना जनहित में नितान्त आवश्यक है। बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के कई गांवों में जलस्तर घटने के उपरान्त सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो जायेगी। ऐसी परिस्थिति में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के समस्त सम्पर्क मार्गों का स्थलीय परीक्षण कराकर विशेष मरम्मत और पुनर्निर्माण कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें