किसान मोर्चा ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत
Gonda News - गोण्डा में भाजपा किसान मोर्चा ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर अमर किशोर कश्यप को तीसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और पं दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ...

गोण्डा, संवाददाता। शहर के टाउनहॉल में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए पर उनका स्वागत किया गया । आयोजन भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीन दयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ । जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने भाजपा किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं के सुख दुख में उपस्थित रहने का आश्वाशन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने भाजपा जिलाध्यक्ष को आश्वाशन दिया कि भाजपा किसान मोर्चा आगामी पंचायत चुनावों और 2027 विधान सभा के चुनावों में उनके कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा । इस दौरान शिवांशु मिश्र, केके श्रीवास्तव,अनुपम मिश्र,राजेश तिवारी,राघवेश तिवारी चीकू,शशांक मिश्र,देव नारायण मिश्र,सुरेंद्र सिंह,पवन सिंह,श्याम किशोर मिश्र,विपिन सिंह,रवि दूबे,सुनील सोनकर,आनंद पांडे,अवधेश वर्मा,काली चरण मिश्र,ऊषा तिवारी,वीर सिंह,सुशील सेन, अवधेश पांडेय,आनंद शुक्ल, राम उदित सिंह,सुनील उपाध्याय,ब्रह्मदत्त द्विवेदी,राघव राम मिश्र,सालिक राम,रंग नाथ तिवारी बाबा रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।