Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोंडाAnnual Meeting of Durga Puja Festival Committee Strategies for Navratri Celebrations

दुर्गा पूजा के लिए बैठक में तैयार की रूपरेखा

करनैलगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव समिति कैलाश बाग की महिला मंडल की वार्षिक बैठक श्रीबालाजी शक्ति धाम मंदिर में हुई। बैठक में शारदीय नवरात्रि की कलश यात्रा और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाThu, 19 Sep 2024 03:11 PM
share Share

करनैलगंज, संवाददाता। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति कैलाश बाग के महिला मंडल की वार्षिक बैठक नगर के श्रीबालाजी शक्ति धाम मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस नगर में निकलने वाली भव्य कलश यात्रा एवं रात्रि में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं उसे बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही महिला मंडल का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष जूली सोनी, संयोजक रानी यज्ञसैनी, गायत्री गोस्वामी, रेखा सोनी, रजनी सुल्तानिया, विश्वास पटवा, अनन्य सुल्तानिया, लता सोनी, मंजू सोनी, निशी तिवारी को चुना गया। वहीं कार्यक्रम संयोजिका अनन्या, लकी, जान्हवी को बनाया गया। बैठक में अनीता शुक्ला, किरण खेतान, ममता मौर्या, संगीता गुप्ता, पूनम सोनी, जोगिंदर सिंह जानी, शिवा भट्ट, विनीत पाण्डेय, अभिनव सिंह समेत तमाम महिलाएं उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें