माता शबरी की भक्ति से सबको लेनी चाहिए प्रेरणा
Ghazipur News - देवकली में जय मां शबरी पूजा समिति द्वारा शबरी माता का जन्म महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि सुजीत यादव ने मां शबरी की भक्ति और उनके जीवन की कहानियाँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि मां शबरी भगवान राम की महान...

देवकली। जय मां शबरी पूजा समिति, नारी पंचदेवरा की ओर से शबरी माता का जन्म महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने मां शबरी की कथा और उनकी भक्ति की कहानियां सुनाईं। बताया कि मां शबरी भगवान राम की एक महान भक्त थीं। जिन्होंने अपने जीवन को भगवान राम की सेवा में समर्पित कर दिया था और भगवान को खुद आना पड़ा दर्शन देने। उन्होंने कहा कि भारत देश की नारी में वो शक्ति है कि हर काम कर सकती है और मां शबरी से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। इस आयोजन में सूरज बनवासी, अरविंद बनबासी, राजू बनबासी, सुनील बनबासी, हरचन्द बनबासी, भोलू बेलबन्सी, अकास बनवासी, रोहित बनासी, अकास बनबासी, छोटू बनबासी, बालिस्टर यादव, अजय यादव, विस्वास यादव, संदीप पाल आदि लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।