Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsSevere Traffic Jam on NH-24 Due to Ongoing Repairs Affects Commuters

हाईवे पर मरम्मत कार्य से डेढ़ घंटे तक लगा जाम

Ghazipur News - रेवतीपुर में एनएच-24 पर मरम्मत कार्य के कारण रविवार को भीषण जाम लगा। राहगीर घंटों धूप में परेशान रहे। यातायात पुलिस ने डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद रास्ता साफ किया। 53 करोड़ की लागत से चल रहा यह कार्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 28 April 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
हाईवे पर मरम्मत कार्य से डेढ़ घंटे तक लगा जाम

रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एनएच- 24 पर मरम्मत कार्य के चलते रविवार को कई स्थान पर भीषण जाम लग गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की काफी लंम्बी कतार लग गईं। राहगीरों को चिलचिलाती धूप में घंटों परेशान होना पड़ा। जानकारी होने पर मौके पर यातायात पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस लिया। 56 किमी राजमार्ग का दो हफ्ते पहले 53 करोड़ की लागत से मरम्मत कार्य एनएचएआई के निगरानी में गुडगांवा की एक कम्पनी के द्वारा किया जा रहा है। यह कार्य सैयदराजा से गाजीपुर शहर के जमानियां मोड तक किया जाना है। इसे वर्ष 2026 तक पूरा करना है। मरम्मत के कारण आए दिन जाम से राहगीरों का आवागमन काफी दुश्वार हो गया है। यही नहीं राजमार्ग खोदें जाने से वाहनों के चलते समय उड़ने वाली धूल भी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। रविवार को मरम्म्त कार्य के चलते डेढ़ घंटे तक लोग चिलचिलाती धूप में परेशान रहे। इसकी सूचना पर टीआई मनीष त्रिपाठी, रजागंज चौकी ईंचार्ज राजेश कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल करने में जुट गए। करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल हो सका। एनएचएआई के डीपीएम राजन कुमार ने बताया कि मरम्मत को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग बनाने पर विचार किया जा रहा है, जिसपर जल्द काम शुरू होगा। मौके पर लोगों ने चेताया कि यहां पर पुलिस की तैनाती की जाए। ताकि जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें