Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गाजीपुरSevarai Village Committee Decides on Dowry-Free Weddings and Elects New Officers

रामलीला समिति के अध्यक्ष बने संजय सिंह

सेवराई ग्राम रामलीला समिति की बैठक में दहेज रहित विवाह कराने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों के चुनाव में संजय सिंह अध्यक्ष, रामप्रताप सिंह उपाध्यक्ष, और सुमन्त सिंह सचिव चुने गए। रामलीला 30 सितंबर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरWed, 18 Sep 2024 05:13 PM
share Share

सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अति प्राचीनतम सेवराई गढ़ी ग्राम रामलीला समिति सेवराई की बैठक मंगलवार को रात्रि रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला मंच से दहेज रहित विवाह कराने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारी के चुनाव की भी चर्चा हुई। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह, उपाध्यक्ष रामप्रताप सिंह, सचिव सुमन्त सिंह, उपसचिव सत्यजीत सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, निदेशक गौरव सिंह व राम अवधेश शर्मा, स्टोर कीपर राहुल सिंह, सह स्टोर कीपर अरविंद सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, रंजन कुमार को चुना गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामलीला 30 सितंबर से शुरू किया जायेगा। सचिव सुमन्त सिंह सकरवार ने सभी सदस्यों से आगामी 30 सितंबर से शुरू होने वाले रामलीला के तैयारी के लिए कमर कसकर डट जाने का अपील किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें