यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए छात्रों का हुआ चयन
Ghazipur News - सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार

सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को 20वीं उत्तर प्रदेशीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जनपद स्तरीय एथलीटों का चयन किया गया। जिसमे पुरुष 100 मीटर दौड़ में अभिषेक सिंह और शिवानंद चौहान, 400 मीटर में हार्दिक गुप्ता और अफरोज खान, 1000 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव और संदीप बिंद का चयन हुआ।
उसी तरह लंबी कूद में अमन यादव, गोला फेक में राहुल विश्वकर्मा, भाला फेंक में विशाल यादव और आयुष यादव का चयन किया गया। वहीं महिला 1000 मीटर दौड़ में नंदनी राजभर एवं सविता बिंद, पैदल चाल में खुशबू यादव, गोला फेक और चक्का फेंक में अर्पणा सिंह व खुशी बिंद का चयन किया गया। इस अवसर पर टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी, गाजीपुर एथलेटिक संघ के कार्यवाहक सचिव डॉ. रुद्रपाल यादव, अध्यक्ष अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार विश्वकर्मा, राम अवध राम, दीनानाथ संघ के सदस्य मनोज कुमार, लालबहादुर यादव, बुधीराम राजभर, प्रमिला यादव, कोषाध्यक्ष दिवाकर यादव ने चयनित खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए अच्छे प्रदर्शन की कामना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।