Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsSamajwadi Party Meeting in Ghazipur Workers Criticize BJP Government s Failures

वक्फ संशोधन बिल लाकर समाज को बांटने की कोशिश

Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 5 April 2025 12:18 AM
share Share
Follow Us on
वक्फ संशोधन बिल लाकर समाज को बांटने की कोशिश

गाजीपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में लोहिया भवन पर हुई। इमसें पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त सचिव सुशील जायसवाल का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। बैठक पीडीए चर्चा कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। वहीं पदाधिकारियों ने खराब कानून व्यवस्था और विद्युत कटौती पर प्रदेश सरकार को घेरा। वहीं कार्यकर्ताओं ने वक्फ बोर्ड बिल की निंदा करते हुए समाज को बांटने वाला बताया।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा राज में देश प्रदेश में समाजिक अराजकता बढ़ गयी है। विकास का झूठा प्रचार किया जा रहा है। यह सरकार पूरी तरह से कागजी है। जमीं पर न उसकी कोई हनक है न धमक, न उसकी कोई गति है न रफ्तार। उसके विकास के दावे भी कागजी हैं। प्रदेश में कुशासन है। भ्रष्टाचार चरम पर है, प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा सेवा बदहाल है। महिला अपराध में प्रदेश सरकार देश में अव्वल है। पुलिस हिरासत में लगातार मौत हो रही है, लेकिन सरकार चुप्पी साध ली है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के प्रति अभार जताते हुए कहा कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ पार्टी ने हमे जो दायित्व दिया है। उसका निर्वहन करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, राम औतार विश्वकर्मा, खेदन यादव, सूरज राम बागी, वृजदेव खरवार, डा. संजय कन्नौजिया, अरूण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार बिन्द, रविन्द्र प्रताप यादव, रीता विश्वकर्मा, रामजी राय, मुन्नी लाल राजभर,तहसीन अहमद, राजेन्द्र यादव ने किया। संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें