Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsRamadan Market Buzz Prices Rise but Spirits Soar in Dil-dar Nagar

रमजान को लेकर फलों का बाजार गुलजार

Ghazipur News - दिलदारनगर में रमजान के त्योहार के चलते बाजार में हलचल बढ़ गई है। महंगाई के बावजूद रोजेदारों का उत्साह बना हुआ है। फल, सेवईं, खजूर और अन्य सामान की बिक्री तेजी से हो रही है। बाजार में आसपास के 50...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरWed, 5 March 2025 04:32 AM
share Share
Follow Us on
रमजान को लेकर फलों का बाजार गुलजार

दिलदारनगर। स्थानीय बाजार में रमजान के त्योहार को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल बढ़ गयी है। तरह-तरह के सामानों से बाजार सज गये हैं। महंगाई के कारण मूल्यों में इजाफा हुआ है, लेकिन रोजेदारों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। मुकद्दस माह में अकीदमंद अपने पूंजी को खर्च करने में पीछे नहीं हैं। बाजार में रोज का सामान फल, सेवईं, खजूर, पापड़, पावरोटी, चिप्स इत्यादि के साथ अन्य वस्तएं खरीदने के लिए भीड़ जुट रही है। इस बाजार में करीब आसपास के कम से कम 50 गांव के लोग बाजार करने आते हैं। रमजान को लेकर फलों एवं छानने वाली सामानों की बिक्री तेजी से चल रही है। सेव, अनार, केला, अंगूर, पपीता एवं तरबूज, फोफी, पापड़, पाव, खजूर, नशपाती की मांग बढ़ गई है। फल विक्रेता मोहन राजभर ने बताया कि आज कल सेब, अंगूर, पपीता और तरबूज की मांग ज्यादा है। रमजान को लेकर कुछ फलों के दाम भी बढ़ा हैं। सेब फुटकर में 150 से 160 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, तो पपीता 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं अनार 120 रुपए प्रति किलो तो संतरा 70 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। अंगूर 80 रुपए किलो तो नशपाती 30 रुपए किलो बिक रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें