राम आशीष को रेफरी बनाए जाने पर हर्ष
Ghazipur News - खानपुर के सिधौना रामकरन इंटर कॉलेज के पहलवान और कोच राम आशीष यादव को भारतीय कुश्ती संघ ने उत्तर प्रदेश का रेफरी नियुक्त किया है। वे 11 से 15 मई तक बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता...

खानपुर। सिधौना रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर के राष्टीय पहलवान और कोच राम अशीष यादव को भारतीय कुश्ती संघ के तरफ से उत्तर प्रदेश का रेफरी नियुक्त किया गया है। वो बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता में ग्यारह से पंद्रह मई तक कुश्ती प्रतियोगिता रेफरी की भूमिका निभाएंगे। वर्तमान में रामकरन दादा सपोर्ट एकेडमी में कुश्ती कोच पद पर कार्यरत है। राम आशीष की इस उपलब्धि पर एकेडमी के निदेशक आशीष यादव राहुल, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. विजय यादव, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जय सिंह यादव, पूर्व प्रधान अजय यादव, प्रधानाचार्य आत्मा यादव, रामाशंकर यादव व एडवोकेट गोविंद सिंह यादव ने शुभकामना दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।