Paan Development Scheme Workshop Held in Ghazipur to Boost Paan Cultivation पान की खेती करके किसान कमाएं मुनाफा, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsPaan Development Scheme Workshop Held in Ghazipur to Boost Paan Cultivation

पान की खेती करके किसान कमाएं मुनाफा

Ghazipur News - गाजीपुर, संवादाता। पान विकास योजना गोष्ठी का आयोजन उद्यान विभाग की ओर से

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 30 March 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
पान की खेती करके किसान कमाएं मुनाफा

गाजीपुर, संवादाता। पान विकास योजना गोष्ठी का आयोजन उद्यान विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में किया गया। उपनिदेशक कृषि अतिंद्र सिंह कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में पान की खेती का बहुत ही ज्यादा अवसर है। कृषकों को इसकी आधुनिक खेती करके अधिक आय कमाना चाहिए।

उन्होंने गोष्ठी के माध्यम से सभी लोगों से आग्रह किया कि गेहूं की फसल तैयार हो रही है ऐसे में जलती हुई माचिस की तिल्ली, बीड़ी, सिगरेट इत्यादि ज्वलनशील सामग्री रास्ता खेतों में न फेंके क्योंकि इससे आग लगने की संभावना रहती है। जिससे फसलों और पशुओं सहित काफी आर्थिक नुकसान होता है। कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर के वैज्ञानिक डॉ शशांक सिंह ने पान की खेती की विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ ओंकार सिंह द्वारा किसको की ओर से आए प्रश्नों का उत्तर देते हुए पान के महत्व एवं उसमें आने वाली समस्याएं रोगों के निदान के बारे में जानकारी दी गई। वैज्ञानिक डॉ रागिनी दुबे ने द्वारा महिलाओं को आगे आकर पान की खेती तकनीक के साथ उसके संरक्षण के बारे में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सपना पुरी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विनोद सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ कपिल देव शर्मा, उद्यान निरीक्षक संजय सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप राय ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।