Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsNewly Constructed CC Road Named After Late Soldier Anil Kumar Pandey in Uttarouli Village

पूर्व सैनिक के नाम पर हुआ सीसी मार्ग का लोकार्पण

Ghazipur News - रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के उतरौली गांव में करीब डेढ लाख

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 17 March 2025 01:01 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व सैनिक के नाम पर हुआ सीसी मार्ग का लोकार्पण

रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के उतरौली गांव में करीब डेढ लाख की लागत से नवनिर्मित 100 मीटर लंम्बे सीसी मार्ग का नामकरण पूर्व सैनिक स्व. अनिल कुमार पाण्डेय के नाम पर किया गया। जिसके शीलापट्ट का लोकार्पण भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष रमाकांत पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के नाम पर मार्ग का नामकरण एक बेहतरीन पहल है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए हम अपने बहादुर जवानों याद करते हुए हम उन्हें श्रद्धांजलि देते है। कहा कि ग्राम पंचायत में सैनिक के नाम पर बनाए गये इस मार्ग के जरिए आवागमन में भी काफी सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि आज हम‌ सैनिकों की बदौलत ही देश में सुरक्षित है। इस अवसर पर रिटायर कर्नल सुनील कुमार पाण्डेय, इंटरकालेज के प्रबंधक राजनारायण सिंह, ग्राम प्रधान सीमा सिंह, सचिव संगीता सिंह कुशवाहा, हृदयनारायण पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि प्रेम सिंह, विनोद पांडेय, कमला पाण्डे, अरुण कुमार पाण्डेय, जनार्दन सिंह, देवनाथ कुशवाहा, परशुराम यादव, सुग्रीव चौधरी, नंदे सिंह, मृत्युंजय सिंह खरवार, हीरालाल पांडेय, रतन पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। संचालन राजेश कुमार पांडेय ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।