Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsMartyrdom Day of Chandrashekhar Azad Celebrated in Ghazipur

चंद्रशेखर आजाद के सपनों का हिन्दुस्तान कहां है...

Ghazipur News - गाजीपुर में बलिदानी चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया गया। नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति के सदस्यों ने आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कवि डॉ. विजय कुमार मधुरेश ने बलिदानियों को याद...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरFri, 28 Feb 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
चंद्रशेखर आजाद के सपनों का हिन्दुस्तान कहां है...

गाजीपुर। शहर के विशेश्वरगंज के टैक्सी स्टैंड स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति हॉल में बलिदानी चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. युधिष्ठिर तिवारी और अन्य सदस्यों ने सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया। कवि डॉ. विजय कुमार मधुरेश ने बलिदानियों के याद में मुक्तक प्रस्तुत करके श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। बिस्मिल भगत सिंह का वो बलिदान कहा है, गांधी जैसा अब कोई इंसान कहा है। बलिदान हो गए थे वे देश के लिए चंद्रशेखर आजाद के सपनों का हिन्दुस्तान कहा है। एडवोकेट महेश चन्द्र लाल ने चंद्र शेखर आजाद के व्यक्तित्व के संदर्भ में कहा कि आजाद के मन में बचपन से ही देश के प्रति अनुराग रहा। वे निर्भीक तथा साहसिक युवक थे। उनके निर्भीकता पूर्ण बातों को सुनकर बनारस के एक जज ने उन्हें 16 साल की अवस्था में 16 कोड़े की सजा सुनाई थी। प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से लड़ते हुए बलिदान हो गए। इस मौके पर वरिष्ठ कवि कामेश्वर दुबे, बाबूलाल मानव, रामनाथ ठाकुर, ओम नारायण प्रधान, राकेश पाण्डेय, लालजी यादव, हनुमान राम, जयराम आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ कवि दिनेश चंद्र शर्मा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें