Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsHundreds Join Subhaspa in Jakhaniya Assembly Reject Other Parties

लोगों ने ली सुभासपा की सदस्यता

Ghazipur News - मनिहारी के जखनियां विधानसभा क्षेत्र में हंसराजपुर के पास रविवार को सुभासपा के विचारों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने सपा, बसपा सहित अन्य दलों से त्याग पत्र देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 11 May 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
लोगों ने ली सुभासपा की सदस्यता

मनिहारी। सुभासपा के जखनियां विधानसभा क्षेत्र में हंसराजपुर के पास रविवार को पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने सपा, बसपा सहित अन्य दलों से त्याग पत्र देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष जितेन्द्र राजभर उर्फ गुड्डू ने पार्टी का साफा देकर सम्मानित किया। विधायक बेदी राम ने कहा कि शोषितों, वंचितों पिछड़ों व दलितों, अल्पसंख्यकों के हक के लिए पार्टी बराबर आवाज बुलंद करती रहती है। वहीं आशीष कुमार को जखनियां विधानसभा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष, अजय कुमार को महासचिव, विधानसभा महिला महासभा अध्यक्ष चिंता देवी, संगीता को महासचिव और सादात ब्लाक अध्यक्ष पद प्रीति को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. बलिराम राजभर, प्रदेश महासचिव पंकज दुबे, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर और संचालन विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार व बलवंत सागर ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें