Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsGrand Ram Navami Procession in Jangipur Celebrating with Vibrant Floats

रामनवमी पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Ghazipur News - जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में सोमवार को रामनवमी पर एक भव्य शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 7 April 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
रामनवमी पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में सोमवार को रामनवमी पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीराम माता जानकी हनुमान जी और मां भारती की भव्य झांकियां शामिल रही। भगवा झड़े से पूरा नगर राममय वातावरण में हो गया था। शोभायात्रा प्राथमिक विद्यालय जंगीपुर से प्रारंभ होकर नगर के लावा मोड़, यादव मोड़, गांधी आश्रम मोड़, इस्लामिया स्कूल, नगर पंचायत कार्यालय, कृषि उत्पादन मंडी समिति होते हुए राम जानकी पोखरा तक निकाली गई। इस मौके पर बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, लालजी गुप्ता, सभासद मुकेश गुप्ता, सभासद राहुल गुप्ता, विवेकानंद पांडेय, हेमन्त कुमार पांडेय, विनोद वर्मा, संजय गुप्ता, गुरुदयाल वर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजू चौरसिया, अभिनव जायसवाल, मन्नू राजभर, सुनील कुशवाहा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें