आवश्यक उपकरण के लिए वृद्धों का किया गया पंजीकरण
Ghazipur News - सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के द्वारा बृहस्पतिवार

सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के द्वारा बृहस्पतिवार को कासिमाबाद ब्लॉक में कैम्प लगाकर बयोवृद्ध लोगों के आवश्यक उपकरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें मरदह और कासिमाबाद ब्लॉक के लोगों ने हिस्सा लिया।
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, चश्मा, छड़ी सीट सहित, व्हीलचेयर कमोड सहित, सिलिकॉन फोम तकिया, नी बेस, स्पाइनल सपोर्ट, सरवाइकल कॉलर आदि उपकरणों के निःशुल्क पंजीकरण हुआ। कासिमाबाद ब्लॉक में कैम्प लगाकर 60 साल से ऊपर के 185 लोगों ने पंजीकरण कराया। एडीयो पंचायत (समाज कल्याण) प्रिंस गुप्ता ने बताया कि जिन-जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। उनको दूसरी बार कैंप के माध्यम से उपकरण वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपकरण रजिस्ट्रेशन का कार्य सभी ब्लॉकों में कैंप के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान एलिम्को से अमित कुमार, शशांक शुक्ला, आनंद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।