Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गाजीपुरDM Appoints Laxman Ram as Interim Head After Village Chief s Death

लक्ष्मन राम को प्रधान का कार्यभार

रेवतीपुर के हसनपुरा गांव के प्रधान उपेंद्र यादव की 38 दिन पहले मौत के बाद, डीएम आर्यका अखौरी ने लक्ष्मन राम को उप चुनाव तक प्रधान नियुक्त किया। इस निर्णय से विकास कार्यों में तेजी आएगी, क्योंकि प्रधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरWed, 18 Sep 2024 05:17 PM
share Share

रेवतीपुर। स्थानीय ब्लाक के हसनपुरा गांव के प्रधान उपेंद्र यादव की मौत के 38 दिन बाद डीएम आर्यका अखौरी ने वार्ड नंबर 11 के निर्वाचित सदस्य लक्ष्मन राम को उप चुनाव होने तक प्रधान नियुक्त किया है। डीएम के आदेश का प्रमाण-पत्र एडीओ पंचायत शशिप्रकाश राय ने लक्ष्मन राम को सौंपा। मालूम हो कि उपेंद्र यादव का बीमारी से निधन हो गया था जिसके बाद से प्रधान का पद खाली थी। प्रधान नहीं होने के कारण कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहा था। ऐसे में डीएम ने लक्ष्मन राम को प्रधान पद का उप चुनाव होने तक प्रधान नियुक्त किया। प्रधान का पदभार मिलने के बाद पहले दिन गांव के दीनबंधु राय के नाम का निवास और चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें