Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गाजीपुरDangerous Potholes on Ghahmar Road Threaten Lives of Commuters

सड़क के दोनों किनारों पर गड्ढा होने से बना जानलेवा

गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग से गहमर पश्चिमी पंप कैनाल पर

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरWed, 18 Sep 2024 05:17 PM
share Share

गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग से गहमर पश्चिमी पंप कैनाल पर जाने वाले मार्ग पर दोनों तरफ जानलेवा गड्ढा हो गया है। इस मार्ग से सैकड़ों राहगीर एवं दो पहिया तथा चार पहिया वाहन जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खतरा रात के समय है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी बेपरवाह बने हैं।

बता दें कि गाजीपुर ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग से निकली यह सड़क गहमर पश्चिमी पंप कैनाल तक जाती है जिसमें यादव बस्ती के 60-70 घर हैं। मछली बाजार और गंगा का घाट जिस पर खुदरा गदाईपुर करहिया भदौरा समेत कई गांव के लोग शव का अंतिम संस्कार करने आते हैं। इस मार्ग से सैकड़ो किसान रात-दिन साइकिल से या पैदल चलते हैं। कभी भी रात के अंधेरे में उनके साथ बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है यदि रात अंधेरे में कोई वाहन चालक इस गड्ढे को देख भी लेता है तो उसे यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि यह गहरा कितना होगा। बस्ती के मोहन सिंह, सुरेंद्र यादव,राजाराम यादव, बबलू राजभर, परमन यादव आदि का कहना था कि बार-बार विभागीय अधिकारियों को बताने के बाद भी अभी तक हमारी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि की अगर अविलंब इस गड्ढे को पाटने की व्यवस्था नहीं कि तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें