Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsCelebration of Swami Sahajanand Saraswati s 136th Birth Anniversary Highlights Farmers Struggles

देश का भरण-पोषण करने वाले अन्नदाता आज बेहाल

Ghazipur News - पतार। हिन्दुस्तान संवाद। स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136 वी जयंती शनिवार विश्वम्भरपुर गांव

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 23 Feb 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
देश का भरण-पोषण करने वाले अन्नदाता आज बेहाल

पतार। हिन्दुस्तान संवाद। स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136 वी जयंती शनिवार विश्वम्भरपुर गांव के पंचायत भवन में स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृती न्यास की ओर से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और द्विप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी सहजानंद के अनुयायी स्वामी आचार्य महेन्द्र चैतन्य ने कहा कि स्वामी जी का पुरा जीवन किसान आंदोलन से जुड़ा रहा। उन्होंने किसानों की दुर्दशा देखा था उसे महसूस किया था। वह किसानों के हित के लिए पुरे जीवन लड़ते रहे। जो अन्नदाता पूरे देश का भरण-पोषण कर रहे हैं, वही आज बेहाल है।

वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी किसानों के उत्पीड़न को उस दौर में राष्ट्रपिता के समक्ष उठाया व विचार भी प्रगट किए। असहमति के कारण वे कांग्रेस से अलग होकर किसानों के सवालों पर आंदोलन चलाना शुरू कर दिए। साथ ही किसान-मजदूरों का राज कायम करने का नारा दिया। उन्होंने किसानों को भगवान की श्रेणी दी थी। आज भी किसानों की समस्या देश के केंद्र में बनी हुई है। आज राष्ट्र में स्वामी जी द्वारा संगठित अखिल भारतीय किसान सभा संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभा रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने न्यास के माध्यम से स्वामी जी के द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए किसानों के उत्थान और विकास के लिये कार्य करने की बात कही। इस मौके पर अरविन्द राय, ओमनरायण राय, शशिधर राय, जनार्दन राय, मारूती कुमार राय, राजेश राय पिन्टु, ग्राम प्रधान आलोक राय, ओमप्रकाश राय, कृपाशंकर राय, विनोद राय, शारदान्द तिवारी, ग्राम प्रधान करकटपुर सुमन राय, विपिन कुमार सिंह, देवा सिंह, हिमाशु राय, श्यामराज तिवारी, कृष्णानंद राय, प्रधान संजू राय, राजेन्द्र राय आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन मारूती राय और अध्यक्षता ओमनारायण राय ने किया। अतिथियों का आभार व्यक्त आलोक राय ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें