Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गाजीपुरBJP Strengthens Membership in Ghazipur Commitment to Constitutional Stability

जखनियां में दिलाई गई सदस्यता

गाजीपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जखनियां विधानसभा के सादात उत्तरी मंडल में सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले वर्षों में देश के हर घर में रोटी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरWed, 18 Sep 2024 05:18 PM
share Share

गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को जखनियां विधानसभा में सादात उत्तरी मंडल के ग्राम भिखेईपुर,बेवदा, हाजीपुर,चकबेनी रामपुर मे मंडल कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता कराया। उन्होंने कहा कि देश के संवैधानिक व्यवस्था के मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार काम कर रही है। आज समाज का वह तबका जिसे पूर्व कि सरकारों में अगर आज रोटी मिल गई तो कल मिलेगी या नही मिलेगी वह गारंटी नही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत दस ग्यारह वर्षों में वह गारंटी दी है। आज हर घर में चुल्हा जल रहा है। इस सरकार में भय, भूख और भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें