Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsAkbar Ali Khan Selected for Arunachal Pradesh U-23 Cricket Team

क्रिकेटर अकबर अली खां अंडर-23 टीम में शामिल

Ghazipur News - दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर निवासी अकबर अली खां का चयन अरुणाचल प्रदेश राज्य

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 13 Feb 2025 01:57 AM
share Share
Follow Us on
क्रिकेटर अकबर अली खां अंडर-23 टीम में शामिल

दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर निवासी अकबर अली खां का चयन अरुणाचल प्रदेश राज्य की अंडर-23 क्रिकेट टीम में हुआ है। अकबर अली खां नगर के इबादुर्रहमान खां के पुत्र हैं। अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) की ओर से आयोजित राज्य की अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल क्रिकेट मैच में अपनी खेल मेधा का अनुपम प्रदर्शन करते हुए टीम के खिलाड़ी के रूप में चयनित होकर प्रशंसनीय अवसर हासिल किया है। अकबर अली खां साल 2019 से क्रिकेट खेल रहे हैं। अकबर की प्रारम्भिक शिक्षा लखनऊ से हुई है और आजकल वाणिज्य स्नातक की उपाधि के लिए शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अकबर अली खां पैतृक रूप से दिलदार नगर गांव के निवासी हैं। इस कामयाबी के बाद लोगों में हर्ष व्याप्तहै। बधाई देने वालों में मौलाना मुजीबुर्रहमान ख़ां, तारीक खां, शखावत खां, साकिब खां, इफ़्तिखार खां, अफरोज खां, तौसीफ गोया, वीरेंद्र यादव, गोपाल आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें