Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsSharda Prasad Elected President Rajendra Prasad Appointed Patron in Amethi

शारदा प्रसाद बने अध्यक्ष, राजेंद्र संरक्षक

Gauriganj News - शारदा प्रसाद बने अध्यक्ष, राजेंद्र संरक्षक अमेठी। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्थान

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजMon, 17 Feb 2025 05:41 PM
share Share
Follow Us on
शारदा प्रसाद बने अध्यक्ष, राजेंद्र संरक्षक

शारदा प्रसाद बने अध्यक्ष, राजेंद्र संरक्षक अमेठी।

उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्थान अमेठी जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से शारदा प्रसाद शुक्ला को जिलाध्यक्ष और राजेंद्र प्रसाद मिश्र को संरक्षक नियुक्त किया गया। 12 पूर्व सैनिकों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की। गौरीगंज में एक निजी भवन में आयोजित बैठक में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर बहादुर सिंह एवं प्रदेश महासचिव केपी सिंह चौहान का स्वागत किया गया। बैठक में जिले की कार्यकारिणी में अध्यक्ष और संरक्षक के साथ ही जितेंद्र प्रसाद मिश्र को सचिव, अनिल कुमार शुक्ला को संयोजक तथा राममिलन यादव को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। इंद्र बहादुर सिंह, हरकेश सिंह, रघुनंदन ओझा समेत कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें