Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsAmethi s Amrit Sarovars Dry Millions Spent No Water

अमेठी-लाखों रुपये खर्च, फिर भी अमृत सरोवर सूखे

Gauriganj News - अमेठी के गांवों में बने अमृत सरोवर सूखे पड़े हैं। लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए तालाबों में झाड़ झंखाड़ उगे हैं। जल संकट के कारण पशु पक्षी पेयजल के लिए भटक रहे हैं। सरकार ने बरसात का पानी तालाबों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजSun, 4 May 2025 11:57 PM
share Share
Follow Us on
अमेठी-लाखों रुपये खर्च, फिर भी अमृत सरोवर सूखे

अमेठी। तहसील क्षेत्र अमेठी के अधिकांश गांवों में बने अमृत सरोवर सूखे पड़े हैं। लाखों रुपए खर्च कर बनवाए गए इन अमृत सरोवरों में झांड़ झंखाड़ उगे हुए हैं। तालाबों में पानी न होने से पशु पक्षी पेयजल के लिए भटक रहे हैं। जबकि प्रति वर्ष हजारों रुपए खर्च कर इन्हें कागजों में संवारा सुधारा जाता है। अमेठी विकास खंड के डेढ़ पसार गांव में दो वर्ष पूर्व 19 लाख ख़र्च कर तालाब का सुन्दरीकरण कराया गया था। लेकिन तालाब में झांड़ झंखाड़ उगे हैं। कोरारी गिरधरशाह ग्राम पंचायत में बना अमृत सरोवर बदहाल है। ग्राम पंचायत ने लाखों रुपये खर्च करके इसकी खुदाई कराया।

लेकिन पानी न होने से अमृत सरोवर में झाड़ियां उग आई हैं। तालाबों में नहीं जाता बरसात का पानी सरकार की मंशा थी कि बरसात का पानी तालाबों में भरने से भूजल स्तर ऊंचा उठेगा। साथ ही पशु-पक्षियों को भी साल भर पानी सुलभ होगा। लेकिन तालाबों के निर्माण में मानक का ध्यान नहीं दिया गया। जिससे बरसात का पानी उसमें जा ही नहीं पाता है। वहीं गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने अमृत सरोवरों में पानी भराने का निर्देश ग्राम पंचायतों को दिया था। लेकिन ग्राम पंचायतें पानी भरवाने में रुचि नहीं ले रही हैं। ग्राम प्रधान बरसात आने का इंतजार कर रहे हैं। खण्ड विकास अधिकारी अमेठी बृजेश सिंह ने बताया कि कितने तालाबों में पानी भरवाया गया है इसकी जानकारी नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें