किशोरी को भगाने के आरोप में युवक पर केस
Gauriganj News - मुसाफिरखाना के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की 31 जनवरी को घर लौटते समय विशाल नामक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अगवा कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है और उसकी तलाश जारी है। एसएचओ विवेक सिंह ने...

मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बीते 31 जनवरी को किसी कार्य से मुसाफिरखाना आयी थी। दोपहर बाद लगभग तीन बजे घर लौटते समय रास्ते से विशाल निवासी ग्राम पूरे निधान मजरे सेवईं थाना गौरीगंज उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर कहीं लेकर चला गया। जान पहचान व रिश्तेदारी में खोजबीन के बाद भी उनकी पुत्री का कोई अता पता नहीं चल सका। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। कुछ सुराग लगे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।