अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Gangapar News - नारीबारी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक मजनू की मौत हो गई। घटना सोमवार रात सुरवल सहनी मोड़ पर हुई। परिजनों का आरोप है कि भूमि विवाद के चलते यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच...

नारीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शंकरगढ़ थानांतर्गत प्रयागराज रीवा हाईवे के सुरवल सहनी मोड़ पर सोमवार रात हुई। नारीबारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहडिंया के ददा का पुरवा निवासी राम आश्रय वंशकार का 40 वर्षीय पुत्र मजनू सोमवार रात नौ बजे नारीबारी बाजार से बाइक से घर जा रहा था। वह सुरवल सहनी मोड़ के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज अनुराग कुमार मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन प्रयागराज भेजा। परिजनों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति से भूमि विवाद था, उसी ने यह घटना किया है।
नारीबारी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।