Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsYogi Government s Directive Ignored Injured Cattle Found on Roadsides

तड़प रहे गोवंश को भेजवाया अस्पताल

Gangapar News - योगी सरकार के निर्देशों के बावजूद गोवंश हादसे बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को हथिगहां में एक घायल गोवंश सड़क किनारे तड़पता मिला। भाजपा नेता उमेश तिवारी ने तत्काल इलाज के लिए अधिकारियों से संपर्क किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारTue, 6 May 2025 04:00 PM
share Share
Follow Us on
तड़प रहे गोवंश को भेजवाया अस्पताल

नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। योगी सरकार के सख्त निर्देश के बाद भी आए दिन गोवंश हादसे के शिकार हो रहे हैं। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कड़े लहजे में कहा था कि सड़क पर गोवंश न दिखाई दें। मंगलवार को भी हथिगहां में एक गोवंश लहूलुहान हालत में सड़क किनारे तड़प रहा था। जानकारी होते ही भाजपा नेता उमेश तिवारी ने तत्काल प्रभाव से पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज से फोन करके इलाज के लिए कहा। मीडिया प्रभारी व भाजपा नेता उमेश तिवारी की सूचना पर जिम्मेदार विभाग के लोग नगर निगम के वाहन के साथ पहुंचे और गोवंश का समुचित इलाज करने के लिए नगर निगम लेकर वापस लौटे।

भाजपा नेता के इस कार्य का हथिगहां के लोगों ने सराहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें