Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsWomen Gang Scams Victim of 1 Lakh in Bank Job Fraud in Mauaima

नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे

Gangapar News - मऊआइमा। इलाके में ठगी करने वाले महिलाओं के एक गिरोह की चर्चा जोरों पर है।

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 8 Feb 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे

मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में ठगी करने वाले महिलाओं के एक गिरोह की चर्चा जोरों पर है। दो महिलाओं ने बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से एक लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ और उसने अपने पति को पूरी बात बताई, तो गुस्से में आकर पति ने उसे मायके भेज दिया। हालांकि, बाद में लोगों के समझाने पर महिला को वापस ले आया।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला को दो अज्ञात महिलाओं ने कहा कि बैंक में एक पद खाली है, जो उसे मिल सकता है। शर्त यह थी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है, जिसके चलते वह आसानी से जालसाजों के झांसे में आ गई।आरोपी महिलाएं अलग-अलग समय पर चार बार पीड़िता के घर आकर कुल एक लाख रुपये ले गईं। जब लंबे समय तक कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला, तो महिला को ठगी का एहसास हुआ। उसने जालसाज महिलाओं की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच महिला का पति विदेश से वापस लौटा और जब उसे इस ठगी के बारे में पता चला, तो वह बेहद नाराज हो गया। गुस्से में आकर उसने पत्नी को मायके भेज दिया। हालांकि, बाद में ग्रामीणों और परिजनों के समझाने पर महिला वापस ससुराल आ गई। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें