Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsWestern Disturbance Ends in North India Temperature Drops

मौसम ने ली करवट, हवा का रुख बदलने से दो डिग्री गिरा पारा

Gangapar News - गौहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर भारत के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो चुका है। वर्तमान में

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 23 Feb 2025 04:14 PM
share Share
Follow Us on
मौसम ने ली करवट, हवा का रुख बदलने से दो डिग्री गिरा पारा

उत्तर भारत के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो चुका है। वर्तमान में मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से रविवार को दिन के तापमान में दो डिग्री से अधिक गिरावट दर्ज की गई। रात का न्यूनतम तापमान भी हल्का नीचे आया। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक रात में हल्की ठंडक बनी रहने के आसार हैं। उसके बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर तापमान बढ़ने लगेगा। रविवार को कहीं-कहीं बादल छाने की सम्भावना है। शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 14.5 से घटकर 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य था। दिन में उत्तर पश्चिमी हवा के चलते अधिकतम तापमान 32 तक था। मौसम वैज्ञानिक आकाश मिश्र के मुताबिक मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। उसके प्रभाव से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो गया है।वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें